सेबी ने आर.एन. पालीमर इंडस्ट्रीज, निदेशकों पर लगाया प्रतिबंध

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2017 - 10:47 AM (IST)

नई दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ने सार्वजनिक निर्गम नियमों का अनुपालन नहीं करने को लेकर आर.एन. पालीमर इंडस्ट्रीज और उसके निदेशकों को पूंजी बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने जांच में पाया कि कम्पनी ने 2008-09 तथा 2009-10 में 1,019 लोगों को 62 लाख रुपए मूल्य का विमोच्य तरजीही शेयर आबंटित किया।

इसके अलावा उसने 2009-10 में 6,244 लोगों को गैर-परिवर्तनीय डिबैंचर्स (एन.सी.डी.) जारी कर 4.27 करोड़ रुपए जुटाए। इसके अलावा 2010-11 में 965 लोगों को एन.सी.डी. जारी कर 1.07 करोड़ रुपए जुटाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News