रुचि सोया के शेयरों में मेनिपुलेशन: सेबी का 7 कंपनियों को 4.73 करोड़ रुपए लौटाने का आदेश

Saturday, Mar 20, 2021 - 10:45 AM (IST)

नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी ने बाबा रामदेव की कंपनी रुचि सोया के शेयरों में मेनिपुलेशन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सेबी ने 7 कंपनियों से 4.73 करोड़ रुपए लौटाने के लिए कहा है। यह रकम 45 दिन के अंदर लौटानी होगी। इस पर 12% की दर से ब्याज भी देना होगा। मेनिपुलेशन यानी जब कुछ लोग ग्रुप बनाकर किसी शेयर के भाव को चढ़ाते-गिराते हैं। हालांकि यह मामला 2012 का है और तब यह कंपनी बाबा रामदेव के पास नहीं थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट से फ्यूचर ग्रुप को बड़ा झटका, रिलायंस रिटेल के साथ डील में आगे बढ़ने पर रोक 

59 पेज के ऑर्डर में दी जानकारी
सेबी ने शुक्रवार को 59 पेज के ऑर्डर में यह जानकारी दी है। इस ऑर्डर में अवेंटिस बायोफीड्स, नवीन्य मल्टीट्रेड, यूनि 24 टेक्नो सॉल्यूशंस, सनमेट ट्रेड, श्रेयांस क्रेडिट एंड कैपिटल, बेतुल ऑयल्स और बेतुल मिनरल्स शामिल हैं। इसमें अवेंटिस पर 89.92 लाख रुपए, नवीन्य को 1.09 करोड़ रुपए, यूनि24 पर 17.6 लाख रुपए, सनमेट को 67.2 लाख रुपए, श्रेयांस क्रेडिट एंड कैपिटल को 1.05 करोड़ रुपए, बेतुल ऑयल को 81.92 लाख रुपए और बेतुल मिनरल्स को 1.04 करोड़ रुपए लौटाने को कहा है।

यह भी पढ़ें- SBI में 67% ट्रांजैक्शन हुआ ऑनलाइन, YONO ऐप से रोज खुल रहे हैं 40 हजार बचत खाते

2 मई को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था
सेबी ने आदेश में कहा कि 2 मई 2017 को उसने सातों कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। सेबी ने जांच में पाया कि ये सभी कंपनियां शेयरों में कारोबार के दौरान एक दूसरे से कनेक्टेड थीं। इसमें से 5 कंपनियां ऐसी थीं, जो शेयरों की कीमतों को बढ़ाने का काम करती थीं।

यह भी पढ़ें- कोरोना Return: संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर DGCA सख्त, जारी की नई गाइडलाइन

9 कंपनियों की जांच की गई 
सेबी ने कुल 9 कंपनियों की जांच की। इनकी जांच 27 सितंबर 2012 के कारोबार के आखिरी आधे घंटों में खरीदी बिक्री के मामले में की गई। 27 सितंबर को कारोबार के आखिरी आधे घंटे में शेयर की कीमत अचानक बढ़ गई। साथ ही इसमें ट्रेडिंग की संख्या भी इसी तरह बढ़ी। सवा 9 बजे जब शेयर मार्केट खुला तो शेयर की कीमत 73.80 रुपए थी। बंद होते समय यह 78.65 रुपए हो गई। आखिरी 5 मिनट में एक शेयर 87.40 रुपए का हो गया।

jyoti choudhary

Advertising