स्कूटर्स तोड़ रहे हैं 110 सी.सी. सैगमैंट बाइक्स का बाजार

Monday, Jan 29, 2018 - 01:55 AM (IST)

नई दिल्ली: देश में ऑटोमैटिक स्कूटर की बढ़ती डिमांड एंट्री लेवल बाइक्स के लिए खतरा बनती जा रही है। रूरल के साथ अर्बन मार्कीट नए और स्टाइलिश स्कूटर्स की डिमांड बढऩे से 100 सी.सी. से 110 सी.सी. सैगमैंट के स्कूटर्स और बाइक्स की सेल्स का अंतर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। 

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-दिसम्बर 2017-18 के दौरान 110 सी.सी. सैगमैंट के स्कूटर और बाइक्स की सेल्स का अंतर 5,62,824 यूनिट्स हो गया है जबकि 2016-17 में यह आंकड़ा 7,87,452 यूनिट्स का था। ये आंकड़े साफ  बताते हैं कि स्कूटर इंडस्ट्री एंट्री लेवल बाइक्स के बाजार को तोड़ रही है।

स्कूटर्स पर शिफ्ट हो रहे हैं कस्टमर्स 
इक्रा की रिपोर्ट के अनुसार शहरी कंज्यूमर्स का सैगमैंट 90 सी.सी. से 125 सी.सी. स्कूटर सैगमैंट पर शिफ्ट होता जा रहा है। यहां बेहतर राइड क्वालिटी, प्रीमियम लुक और ज्यादा फीचर्स की वजह से हाई एंड स्कूटर्स सैगमैंट का ऑप्शन ज्यादा से ज्यादा लोग चुन रहे हैं।

स्कूटर्स की ग्रोथ बाइक से ज्यादा 
सियाम के आंकड़ों के मुताबिकए 125 सी.सी. से कम स्कूटर्स की सेल्स अप्रैल-दिसम्बर 2017-18 के दौरान 49,50,329 यूनिट्स रही जोकि एक साल पहले की समान अवधि में 42,00,496 यूनिट्स थी। इसकी सेल्स में 17.5 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। वहीं बाइक्स सैगमैंट में टोटल सेल्स 2017-18 में 5,51,193 यूनिट्स रही जोकि पहले 49,87,948 यूनिट्स थी। इनकी सेल्स में 10.5 प्रतिशत की ग्रोथ रही है।

Advertising