SBI के नए चेयरपर्सन की तलाश शुरू, अक्टूबर में रिटायर होंगी अरुंधति भट्टाचार्य

Monday, May 29, 2017 - 01:12 PM (IST)

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) के नए प्रमुख की तलाश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एस.बी.आई. की मौजूदा प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य का एक्सटेंशन के बाद का कार्यकाल 6 अक्टूबर को पूरा हो रहा है।

इसी साल भरे जाएंगे खाली पद 
वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार वित्तीय सेवा विभाग ने बैंक बोर्ड ब्यूरो को पब्लिक सेक्टर के बैंकों में होने वाले खाली पदों की जानकारी भेजी है। इन खाली पदों को इसी साल के दौरान भरा जाना है। बैंक बोर्ड ब्यूरो को भेजी गई जानकारी में एस.बी.आई. की चेयरपर्सन और एक प्रबंध निदेशक के पद के खाली होने की भी जानकारी दी गई है।

6 अक्टूबर को पूरा होगा कार्यकाल
एस.बी.आई. ने हाल ही 5 सहायक बैंकों और भारतीय महिला बैंक (बी.एम.बी.) का खुद में विलय किया है, जिसके बाद वह परिसंपत्ति के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े 50 बैंकों की लिस्ट में आ गया है। एस.बी.आई. के चेयरपर्सन के तौर पर भट्टाचार्य का 4 साल का कार्यकाल 6 अक्टूबर को पूरा हो रहा है। चेयरमैन के अलावा एस.बी.आई. में 4 प्रबंध निदेशक भी हैं जो विभिन्न विभागों का कामकाज देखते हैं।

Advertising