SBI ने ग्राहकों को दिया एक और तोहफा

Wednesday, Jul 12, 2017 - 07:25 PM (IST)

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एस.बी.आई.) ने नेट बैंकिंग इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने छोटी ट्रांजैक्शन पर लगने वाले आई.एम.पी.एस. चार्जेज खत्म कर दिए हैं। स्टेट बैंक के ग्राहकों को 1000 रुपए तक की ट्रांजैक्शन पर अब किसी तरह का आई.एम.पी.एस. चार्ज नहीं देना होगा। अब तक 1000 रुपए तक की ट्रांजैक्शन पर 5 रुपए का चार्ज लगता रहा है।

क्या हैं IMPS चार्जेज
आई.एम.पी.एस. वह चार्जेज होते हैं जो तुरंत ट्रांजैक्शन की सेवा लेने पर वसूले जाते हैं। आम और पर 1000 रुपए की ट्रांजैक्शन टिकट बुकिंग और ऑनलाइन खरीदारी जैसी सेवाओं के लिए होती है, यानि इस 1000 रुपए तक की ट्रांजैक्शन में आने वाली सभी सेवाओं पर अब आई.एम.पी.एस. चार्जेज नहीं देने पड़ेंगे।
इन ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज

हालांकि बैंक ने 1000 रुपए से ऊपर की ट्रांजैक्शन पर लगने वाले आई.एम.पी.एस. चार्जेज में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। 1000 रुपए से 1 लाख रुपए तक की आई.एम.पी.एस. ट्रांजैक्शन पर 10 रुपए के साथ लागू होने वाला जी.एस.टी. वसूला जाएगा। साथ में 1 लाख रुपए से 2 लाख रुपए तक की आई.एम.पी.एस. ट्रांजैक्शन पर 15 रुपए के साथ जी.एस.टी. वसूल किया जाएगा।
 

Advertising