माल्या की संपत्त‍ि नीलाम कर SBI ने वसूले 963 करोड़ः बसु

punjabkesari.in Friday, Jul 06, 2018 - 01:15 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए लेकर फरार शराब कारोबारी विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) के महाप्रबंधक अरिजित बसु ने शुक्रवार को कहा कि विजय माल्या की संपत्तियों की नीलामी से बैंक ने 963 करोड़ रुपए वसूले हैं। उन्होंने कहा ब्रिटेन की अदालत की ओर से माल्या की संपत्ति जब्त करने के आदेश से उन्हें खुशी हुई है।

ब्रिटेन कोर्ट ने दिया संपत्ति जब्त करने का आदेश
बसु ने बताया कि एसबीआई माल्या की और प्रॉपर्टीज नीलाम कर कर्ज की वसूली करेगा। बता दें कि ब्रिटेन की कोर्ट ने ब्रिटेन में विजय माल्या की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए है। इस आदेश के तहत ब्रिटेन की कोर्ट के प्रवर्तन अधिकारी को माल्या की लंदन के पास हर्टफोर्डशायर में संपत्तियों में प्रवेश की अनुमति दी गई है। कोर्ट ने इसके साथ ही कहा कि अगर विजय माल्या के ख‍िलाफ यह कार्रवाई करने के लिए पुलिस की मदद की जरूरत पड़ेगी, तो ब्रिट‍िश अध‍िकारी इनकी मदद ले सकते हैं।

PunjabKesari

9000 करोड़ रुपए का बैंक कर्ज
किंगफिशर एयरलाइंस पर 31 जनवरी, 2014 तक बैंकों का 6,963 करोड़ रुपए बकाया था। कर्ज पर ब्याज के बाद माल्या की कुल देनदारी 9000 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुकी है। माल्या 2016 में भारत से भाग गया था। फिलहाल वह लंदन में है और मुकदमों का सामना कर रहा है। भारत सरकार की ओर से जारी वारंट पर कार्रवाई करते हुए माल्या को 18 अप्रैल, 2017 को लंदन में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसे तुरंत जमानत मिल गई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News