SBI का मुनाफा 31.7% घटा, एनपीए बढ़ा

Friday, Aug 12, 2016 - 04:40 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एस.बी.आई. का मुनाफा 31.7 फीसदी घटकर 2521 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एस.बी.आई. का मुनाफा 3692.4 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एस.बी.आई. की ब्याज आय 4.2 फीसदी बढ़कर 14312 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एस.बी.आई. की ब्याज आय 13732 करोड़ रुपए रही थी।

 

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एस.बी.आई. का ग्रॉस एन.पी.ए. 6.5 फीसदी से बढ़कर 6.94 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एस.बी.आई. की नेट एन.पी.ए. 3.81 फीसदी से बढ़कर 4.05 फीसदी रहा है।

 

रुपए में एस.बी.आई. के एन.पी.ए. पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस एन.पी.ए. 98,173 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,01,541 करोड़ रुपए रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एस,बी,आई, का नेट एन,पी,ए, 55807 करोड़ रुपए से बढ़कर 57420 करोड़ रुपए रहा है।

 

सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को घाटा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 599.8 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 203.6 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 10 फीसदी घटकर 1659 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 1844 करोड़ रुपए रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एन.पी.ए. 11.95 फीसदी से बढ़कर 13.53 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नेट एन.पी.ए. 7.36 फीसदी से बढ़कर 8.17 फीसदी रहा है।

 

बैंक ऑफ इंडिया को घाटा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया को 741 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। वहीं वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया को 3587 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया को 130 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 4.7 फीसदी घटकर 2775 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 2931 करोड़ रुपए रही थी।

 

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 13.07 फीसदी से बढ़कर 13.38 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 7.79 फीसदी के मुकाबले 7.78 फीसदी रहा है।

Advertising