दिसंबर में मारुति और हुंदै की बिक्री में बढ़ौतरी

Monday, Jan 01, 2018 - 01:13 PM (IST)

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की दिसंबर में कुल बिक्री 10.3 फीसदी सुधरकर 1,30,066 वाहन रही है। दिसंबर 2016 में यह आंकड़ा 1,17,908 वाहन था।

कंपनी ने एक बयान में जानकारी दी कि समीक्षावधि में उसकी घरेलू बिक्री 1,19,286 वाहन रही है जो दिसंबर 2016 की 1,06,414 वाहनों की बिक्री से 12.1 फीसदी अधिक है। इस दौरान कंपनी का निर्यात 6.2 फीसदी घटकर 10,780 वाहन रहा है जो दिसंबर 2016 में 11,494 वाहन था।

हुंदै की बिक्री बढ़ी 
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की ङ्क्षदसबर में बिक्री 10 फीसदी बढ़कर 62,899 वाहन रही। दिसंबर 2016 में यह आंकड़ा 57,164 वाहन था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि समीक्षावधि में उसकी घरेलू बिक्री 40,158 वाहन रही जो दिसंबर 2016 में 40,057 वाहन थी। इसी प्रकार कंपनी का निर्यात इस दौरान 32.9 फीसदी बढ़कर 22,741 वाहन रहा जो दिसंबर 2016 में 17,107 वाहन था। संपूर्ण 2017 में कंपनी की घरेलू बिक्री 5.4 फीसदी बढ़कर 5,27,320 वाहन रही जो 2016 में 5,00,539 थी।

Advertising