अप्रैल में Ashok Leyland की बिक्री 30.4% घटी

Tuesday, May 02, 2017 - 12:36 PM (IST)

नई दिल्लीः अप्रैल में अशोक लेलैंड की बिक्री की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। साल दर साल आधार पर अप्रैल में अशोक लेलैंड की बिक्री 30.4 फीसदी घट गई है। इस साल अप्रैल में अशोक लेलैंड ने कुल 7083 वाहन बेचे हैं। वहीं, पिछले साल अप्रैल में अशोक लेलैंड ने कुल 10182 वाहन बेचे थे।

सालाना आधार पर अप्रैल में अशोक लेलैंड के मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 7873 यूनिट से घटकर 4525 यूनिट रही है। सालाना आधार पर अप्रैल में अशोक लेलैंड के लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री 2309 यूनिट से बढ़कर 2558 यूनिट रही है।

Advertising