नवंबर में अशोक लेलैंड की बिक्री 9% घटी

Monday, Dec 03, 2018 - 11:58 AM (IST)

नई दिल्लीः नवंबर 2018 में अशोक लेलैंड की कुल बिक्री 9 फीसदी घटकर 13,121 यूनिट रही है। नवंबर 2017 में अशोक लेलैंड की कुल बिक्री 14,457 यूनिट रही थी। नवंबर 2018 में अशोक लेलैंड की मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहन बिक्री 18 फीसदी घटकर 8718 यूनिट रही है। नवंबर 2017 में अशोक लेलैंड की कुल मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहन बिक्री 10,638 यूनिट रही थी। 

नवंबर 2018 में अशोक लेलैंड की हल्की कमर्शियल वाहन बिक्री 15 फीसदी बढ़कर 4403 यूनिट रही है। नवंबर 2017 में अशोक लेलैंड की हल्की कमर्शियल वाहन बिक्री 3819 यूनिट रही थी।

jyoti choudhary

Advertising