सहारा की 10 प्रॉपर्टियों को नीलाम करेगा sebi, वसूलेगा 1200 करोड़

punjabkesari.in Friday, Jun 03, 2016 - 07:33 AM (IST)

मुंबई: बाजार नियामक सेबी अगले महीने सहारा इंडिया रीयल एस्टेट लि. की 10 सम्पत्तियां बेचने जा रहा है। इन 10 सम्पत्तियों की कुल कीमत करीब 1,200 करोड़ रुपए है। सेबी यह नीलामी सहारा द्वारा गैर-कानूनी स्कीम से जुटाए गए पैसे की वसूली के लिए करेगा। सेबी ने सुब्रत रॉय की प्रॉपर्टी नीलाम करने की स्टेटस रिपोर्ट जारी की है और कोर्ट को बताया है कि ग्रुप की 67 प्रॉपर्टी बिकने के लिए तैयार हैं।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 36,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए सहारा की सम्पत्तियों को बेचने की इजाजत दी थी। सेबी के एक पब्लिक नोटिस के मुताबिक सहारा ग्रुप की 5 सम्पत्तियों की नीलामी 4 जुलाई से शुरू होगी। शेष सम्पत्तियों को 8 और 9 जुलाई को बेचा जाएगा। जिन सम्पत्तियों की नीलामी होनी है, वे छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News