सहारा के 5 और भूखंड की नीलामी करेगी सेबी

Friday, Nov 18, 2016 - 02:13 PM (IST)

नई दिल्लीः सहारा समूह से निवेशकों का पैसा वसूल करने के कदम पर आगे बढ़ते हुए बाजार नियामक सेबी अगले महीने उसके 5 भूखंडों की ई-नीलामी कराएगी। इन सम्पत्तियों का कुल आरक्षित मूल्य 130 करोड़ रुपए रखा गया है। इससे पहले अक्तूबर में भारतीय प्रतिभूति एवं विनियामक बोर्ड (सेबी) ने सहारा समूह की 13 संपत्तियों को नीलामी पर चढ़वाया था और उनका कुल आरक्षित मूल्य 1400 करोड़ रुपए का आरक्षित मूल्य रखा था।  

जुलाई में सेबी ने 58 संपत्तियों की नीलामी की थी जिनका कुल आरक्षित मूल्य 5000 करोड़ रुपए था। सेबी ने आज जारी अलग-अलग परिपत्रों में बताया कि एस.बी.आई. कैप्स 28 दिसंबर को कुल 102 करोड़ रुपए के आरक्षित मूल्य वाली 3 संपत्तियों की नीलामी करेगी जबकि एच.डी.एफ.सी. रीयल्टी 27 दिसंबर को कुल 29 करोड़ रुपए के आरक्षित मूल्य वाली दो संपत्तियों की ई-नीलामी करेगी। 

Advertising