रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर थरूर ने कहा- उत्पन्न हो सकता है वैश्विक खाद्य संकट

Sunday, Mar 20, 2022 - 10:43 PM (IST)

तिरुवनंतपुरमः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने रविवार को कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण पूरे विश्व पर खाद्य संकट का खतरा मंडरा रहा है। डॉ थरूर ने कहा, ‘‘खाद्य और कृषि संगठनों ने अनुमान लगाया है कि इस साल की 20-30 प्रतिशत फसल रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण उपजाई नहीं जाएगी।'' थरूर ने कहा कि यूक्रेन और रूस विश्व के 30 प्रतिशत गेहूं, 17 प्रतिशत मक्का और 50 प्रतिशत सूरजमुखी के बीज के तेल के निर्यात के लिए जिम्मेदार हैं और युद्ध के कारण इनमें भारी कमी आई है। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यूक्रेन और रूस विश्व के 30 प्रतिशत गेहूंं, 17 प्रतिशत मक्का और आधे से ज्यादा सूरजमुखी बीज के तेल आयात के लिए जिम्मेदार हैं। युद्ध के कारण इनमें भीषण कमी आई है। खाद्य और कृषि संस्था के अनुमान के अनुसार इस साल की 20-30 प्रतिशत फसल युद्ध के कारण नहीं उपजाई जाएगी। विश्व के ऊपर खाद्य संकट मंडरा रहा है।'' 

Pardeep

Advertising