रुपया अमेरिकी डॉलर के समक्ष 23 पैसे गिर कर 73.84 पर बंद

Monday, Oct 26, 2020 - 03:37 PM (IST)

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार में नरमी के बीच अमे​रिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में सोमवार को 23 पैसे की नरमी रही। प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती का भी बाजार पर असर था। बाजार बंद होने के समय रुपए की विनिमय दर प्रति डॉलर 73.84 (अनंतिम) थी जो रुपए की दर में शुक्रवार के मुकाबले 23 पैसे की नरमी दर्शाती है। 

सोमवार को अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपए की शुरुआत नरमी के साथ 73.77 पर हुई। कारोबार के दौरान भारतीय मुद्रा और भी नरम हो गई। बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 73.84 रुपए प्रति डॉलर थी। यह पिछले बंद से रुपए में 23 पैसे की गिरावट दिखाता है। शुकवार को डॉलर 73.61 रुपए पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान विनिमय दर में 73.69-73.88 के बीच घटती-बढ़ती रही। 

डॉलर सूचकांक 0.25 प्रशित बढ़ कर 93.00 रहा जो प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में तेजी दर्शाता है। ध्ररेलू शेयर बाजरों में 30-शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 668.48 अंक नीचे लुढ़क कर 40,017.02 और निफ्टी 198.55 अंक की नरमी के साथ 11,731.80 पर चल रहा था। 
 

jyoti choudhary

Advertising