Royal Enfield ने पेश किया 500 ई.एफ.आई. बुलेट, जानिए कीमत और फीचर्स

Friday, Apr 07, 2017 - 04:49 PM (IST)

नई दिल्लीः दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी बुलेट 500 को अपग्रेड कर दिया है। इसे 1 अप्रैल से लागू नियम के तहत BS-4 मानक के अनुसार अपग्रेड किया गया है। हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने इन नियमों को पूरा नहीं करने वाले किसी भी वाहन के निर्माण, बिक्री और पंजीकरण पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद बुलेट 500 को भी अपडेट किया गया है। इस नए वर्जन के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन इसके टॉर्क और पावर में मामूली वृद्धि की गई है।

इंजन
बुलेट 500 में 499 सी.सी. वाला इंजन, सिंगल-सिलेंडर, फॉर स्‍ट्रोक इंजन दिया गया है, लेकिन अब इसमें कार्बोरेटर की जगह फ्यूल-इंजेक्‍शन मिलेगा। इस इंजन का पावर 27.2 बी.एच.पी. पर 5250 आर.पी.एम. है और टॉर्क 4000 आर.पी.एम. पर 41.3 एन.एम. है। इतना ही नहीं यह बाईक अब आपको पहले से थोड़ी ज्‍यादा भारी लगेगी।  इसका वजन अब 1 किलो बढ़ गया है। इसका कर्ब वेट 194 किलोग्राम है। इस नई बुलेट के अन्‍य फीचर्स में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

फीचर्स
रॉयल एनफील्ड बुलेट 500 में 280 एम.एम. की फ्रंट-अप डिस्क और 153 एम.एम. रियर ड्रम ब्रेक हैं। इस बाईक को इसका मूल इंजन, एक फ्रंट डिस्क ब्रेक और डिजाइन ग्राहकों का पसंदीदा बनाते हैं। रॉयल एनफील्ड बुलेट 500 तीन रंगों में उपलब्ध है- मार्श ग्रे, वन ग्रीन एंड ब्लैक‌।c

Advertising