भारत में लांच हुआ Renault Kwid का ''लिव फॉर मोर'' एडिशन

Tuesday, Jan 17, 2017 - 01:56 PM (IST)

नई दिल्लीः रेनो इंडिया ने अपनी मशहूर हैचबैक क्विड के स्पेशल एडिशन को भारतीय बाज़ार में लांच किया है। रेनो क्विड के इस स्पेशल एडिशन को 'लिव फॉर मोर' एडिशन नाम दिया गया है। कार के रेग्युलर मॉडल में ही कुछ कॉस्मेटिक बदलाव के साथ इस कार को उतारा गया है।

कीमत
इस स्पेशल एडिशन रेनो क्विड के रूफ और बॉडी पर रेड और ग्रे कलर के स्ट्राइप लगाए गए हैं। इसके अलावा व्हील कवर और अपफ्रंट ग्रिल पर भी रेड और ग्रे कलर का इस्तेमाल किया गया है। रेनो क्विड 'लिव फॉर मोर' एडिशन की मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 2.93 लाख रुपए रखी गई है।

फीचर्स
इस स्पेशल एडिशन क्विड के इंटीरियर पर नज़र डालें तो इसकी स्टीयरिंग व्हील और डोर पैड में रेड एक्सेंट दिया गया है। इसके अलावा कार में वो सारे फीचर्स हैं जो क्विड के रेग्युलर मॉडल में उपलब्ध हैं। कार के इंजन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। 'लिव फॉर मोर' एडिशन भी 0.8-लीटर, 1.0-लीटर और एएमटी वेरिएंट में उपलब्ध होगी। बताया जा रहा है कि कंपनी रेनो क्विड के सिर्फ 2016 मॉडल में 'लिव फॉर मोर' एडिशन उपलब्ध करा रही है ताकि पिछले साल के स्टॉक को क्लियर किया जा सके।

Advertising