अप्रैल से 3 घंटे में निकालें PF का पैसा

Monday, Feb 20, 2017 - 09:58 AM (IST)

नई दिल्ली: अप्रैल से प्रॉविडैंट फंड (पी.एफ.) से पैसा निकालना आसान हो जाएगा। पी.एफ. विद्ड्रॉल के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के 3 घंटे के अंदर पी.एफ. की रकम आपके अकाऊंट में आ जाएगी। इसके अलावा मैंबर अपनी पैंशन तय करने के लिए भी ऑनलाइन एप्लीकेशन दे सकेंगे। इसके लिए उनको पी.एफ. विद्ड्रॉल फॉर्म या पैंशन तय करने के लिए फॉर्म भर कर अपनी कंपनी या संस्थान में जमा कराने की जरूरत नहीं होगी। इससे ई.पी.एफ.ओ. के करीब 17 करोड़ मैंबर्स को फायदा होगा।

ई.पी.एफ.ओ. की वैबसाइट पर ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन 
ऑनलाइन पी.एफ. विद्ड्रॉल फैसिलिटी शुरू हो जाने पर मैंबर्स ई.पी.एफ.ओ. की वैबसाइट पर जाकर पी.एफ. निकालने और पैंशन तय करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके अलावा मैंबर की मौत होने पर लाइफ इंश्योरैंस क्लेम करने के लिए भी ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकेगा। इसके लिए आपको अपनी कम्पनी व संस्थान के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

क्या है ई.पी.एफ.ओ. का प्लान
ई.पी.एफ.ओ. के सैंट्रल पी.एफ. कमिश्नर डॉ. वी.पी. जॉय ने बताया कि हम अपने मैंबर्स को ऑनलाइन पी.एफ. विद्ड्रॉल फैसिलिटी देने के लिए काम कर रहे हैं। इसके लिए सभी ई.पी.एफ.ओ. दफ्तरों को सॉफ्टवेयर से जोड़ने का काम चल रहा है। मार्च के आखिर तक सभी ई.पी.एफ.ओ. ऑफिस सैंट्रल सर्वर से कनैक्ट हो जाएंगे। उम्मीद है कि अप्रैल से हम मैंबर्स को ऑनलाइन पी.एफ. विद्ड्रॉल और पैंशन तय करने की फैसिलिटी मुहैया करा सकेंगे। 

Advertising