रिलायंस टी.सी.एस. को पछाड़ बनी सबसे मूल्यवान कंपनी

Saturday, Jun 24, 2017 - 10:54 AM (IST)

नई दिल्ली: दो माह के अंतराल के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज फिर बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैप) के लिहाज से सबसे मूल्यवान कंपनी हो गई है। उसने बाजार पूंजीकरण के मामले में टाटा समूह की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को पीछे छोड़ दिया है। बंम्बई शेयर बाजार में आज कारोबार बंद होने के समय रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 4,66,599.69 करोड़ रुपए रहा। यह टी.सी.एस. के 4,65,149.07 करोड़ रुपए के बाजार मूल्यांकन से 1,450.62 करोड़ से रुपए है।

बंबई शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज 0.13 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 1,435 रुपए पर बंद हुआ वहीं टी.सी.एस. का शेयर 1.47 प्रतिशत के नुकसान से  2,360.65 रुपए पर आ गया। इस साल अभी तक रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 33 प्रतिशत चढ़ा है जबकि टीसीएस का शेयर लगभग स्थिर रहा है और इसमें 0.05 प्रतिशत की गिरावट आई है। इससे पहले 24 अप्रैल को कारोबार बंद होने के समय रिलायंस सबसे मूल्यवान कंपनी बनी थी।

Advertising