रिलायंस पावर को मार्च की तिमाही में 72.56 करोड़ रुपए का मुनाफा

Saturday, May 08, 2021 - 06:03 PM (IST)

नई दिल्लीः रिलायंस पावर ने मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में 72.56 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध मुनाफा कमाया। कंपनी ने मार्च 2020 में समाप्त तिमाही में 4,206.38 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध घाटा अर्जित किया था। कंपनी की कुल आय इस सान मार्च तिमाही में 1,691.19 करोड़ रुपए थी। एक साल पहले इसी अवधि में इसने 1,902.03 करोड़ रुपए की आय दिखाई थी।

वित्त वर्ष 2020-21 में, कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 228.63 करोड़ रुपए था, जबकि 2019-20 में यह 4,076.59 करोड़ रुपए था। वर्ष 2020-21 में कंपनी की कुल आय 8,388.60 करोड़ रुपए थी, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 8,202.41 करोड़ रुपए थी। 
 

jyoti choudhary

Advertising