माल्या मामले में RBI ने PNB और BOB पर लगाया 50-50 लाख रुपए का जुर्माना

Saturday, Aug 03, 2019 - 05:57 PM (IST)

नई दिल्लीः सूचनाएं प्रदान करने में अनियमितता बरतने की वजह से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर बैंकों पर जुर्माना लगाया है। RBI ने सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक (PNB) पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। 

पीएनबी ने शनिवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस के एक ऋण खाते में धोखाधड़ी से संबंधित जानकारी देने में देरी के कारण यह जुर्माना लगाया गया है। 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी शेयर बाजार से कहा कि इसी तरह के एक मामले में रिजर्व बैंक ने उसके ऊपर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

OBC पर डेढ़ करोड़ रुपए का जुर्माना 
आरबीआई ने ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) पर डेढ़ करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। ओबीसी ने शनिवार को शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी। किंगफिशर एयरलाइंस के एक ऋण खाते में धोखाधड़ी की सूचना देने में देरी होने के कारण यह जुर्माना लगा है। बैंक ने बताया कि उसे 14 दिनों के भीतर जुर्माने का भुगतान करना होगा।

jyoti choudhary

Advertising