RBI ने इस बड़ी कंपनी पर लगाया 20 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है मामला

Saturday, Jun 17, 2023 - 11:29 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक ने एक कंपनी पर बड़ा जुर्माना लगया है। यह कंपनी लोगों को कर्ज देने का काम करती है। आरबीआई ने नियमों के उल्लघंन को लेकर ये जुर्माना लगया है। केंद्रीय बैंकों का कहना है कि त्रिशूर स्थित गोल्ड लोन कंपनी पर यह जुर्माना विनियामक अनुपालन में कमियों के कारण लगाया गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने मणप्पुरम फाइनेंस पर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने एनबीएफसी नियमों के कुछ प्रावधानों का पालन नहीं करने पर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ने कहा कि इसका मतलब किसी ट्रांजेक्शन को प्रभावित करना नहीं है। वहीं किसी डील पर भी इसका असर नहीं होगा।

केंद्रीय बैंक ने जारी किया निर्देश 

भारतीय रिज़र्व बैंक ( RBI ) ने मार्च 2021 तक कंपनी की वित्तीय स्थिति की जांच के लिए निरीक्षण किया था। इसके बाद कंपनी की स्थिति के बारे में पूरी रिपोर्ट तैयार की थी और ​दिशा-निर्देश दिया था। इसी के तहत नियमों का उल्लघंन भी पाया गया, जिस कारण कंपनी पर केंद्रीय बैंक ने जुर्माना लगाया। वहीं बैंक ने कंपनी को 90 दिनों से अधिक बकाया चल रहे गोल्ड लोन अकाउंट को अलग करने के लिए भी कहा है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि कंपनी ने 2011 के दौरान से ही कुछ अकाउंट्स में अनिवार्य लोन से लेकर अमाउंट तक के रख-रखाव को भी सुनिश्चित नहीं किया है। साथ ही कई और गड़ब​ड़ियां रिजर्व बैंक को मिली हैं। आरबीआई ने कहा कि ये कार्रवाई कंपनी के असंतोष प्रतिक्रिया पर आधारित है। 
 

jyoti choudhary

Advertising