RBI ने जारी किया 100 रुपए के नए नोट का डिजाइन, जानिए क्या हैं फीचर्स

Thursday, Jul 19, 2018 - 03:53 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही बाजार में 100 रुपए का नया नोट जारी करने वाला है। आरबीआई ने इस नए नोट की पहली तस्वीर जारी कर दी है। 100 रुपए के नए नोट का रंग बैंगनी होगा। यह नया नोट महात्मा गांधी सीरीज में जारी होगा। इस नोट के पीछे गुजरात की 'रानी की वाव' का फोटो लगा होगा।

धीरे-धीरे लाए जाएंगे बाजार में
इस नए नोट के डिजाइन को पुराने 100 रुपए के नोट के आस-पास ही रखा गया है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 66mm x 142 mm है। इस नोट पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के दस्तखत होंगे। बता दें कि आरबीआई ने साफ कर दिया है कि नए नोट के जारी होने के साथ ही पुराने नोट की वैधता बरकरार है। नए बैंक नोट जारी होने के साथ ही इन्हीं धीमे-धीमे प्रचलन में लाया जाएगा।

नोट के आगे वाले भाग में ये हैं फीचर्सः

  • देवनागरी में 100 लिखा हुआ है।
  • नोट के केंद्र में महात्मा गांधी की तस्वीर है।
  • छोटे अक्षरों में 'RBI', 'भारत', 'India' और '100' लिखा हुआ है।
  • इस पर सिक्योरिटी थ्रेड भी लगाई गई है। इसमें कलर श‍िफ्ट भी है। जब नोट को मोड़ेंगे, तो थ्रेड का रंग हरे से नीला हो जाता है।
  • इसके अलावा गवर्नर का दस्तखत शपथ के साथ और RBI का एंब्लेम भी महात्मा गांधी के फोटो के दाएं भाग में अंक‍ित है।
  • ।अशोक स्तंभ भी दांई तरफ अंक‍ित है।




नोट के पीछे हैं ये फीचर्सः

  • नोट के पीछे प्रिंटिंग का साल दर्ज होगा।
  • स्वच्छ भारत का लोगो इसके मिशन के साथ अंक‍ित है।
  • रानी की वॉव अंक‍ित है।
  • देवनागरी में 100 लिखा हुआ है। 


देवास की बैंक नोट प्रेस में हो रही छपाई
गौरतलब है कि 100 रुपए के नए नोट की देवास की बैंक नोट प्रेस में छपाई होने लगी है। नोट की नई डिजाइन को अंतिम रूप मैसूर की उसी प्रिंटिंग प्रेस में दिया गया, जहां 2000 के नोट छापे जाते हैं। नए नोट की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इसकी छपाई में स्वदेशी कागज और स्याही का इस्तेमाल किया जा रहा है। 
 

Supreet Kaur

Advertising