एयर इंडिया यात्रियों के लिए रतन टाटा का 'स्पेशल मैसेज', जानें क्या कहा

Wednesday, Feb 02, 2022 - 02:20 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः विमानन कंपनी एयर इंडिया के टाटा ग्रुप का हिस्सा बनने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर 27 जनवरी 2022 को पूरी हो गई। अब एयर इंडिया पूरी तरह से टाटा समूह की है। टाटा सन्स के चेयरमैन एमिरेट्स और टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन रतन टाटा की ओर से अब एयर इंडिया यांत्रियों के लिए एक वेलकम मैसेज जारी हुआ है। 

यह वेलकम मैसेज 18 सेकेंड की एक ऑडियो क्लिप है, जिसमें रतन टाटा की आवाज है। मैसेज में रतन टाटा ने एयर इंडिया के यात्रियों का स्वागत किया है। यह वीडियो एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

और क्या कहा मैसेज में 
अपने मैसेज में रतन टाटा ने यह भी कहा है कि एयर इंडिया को यात्रियों की सुविधा और सेवा के मामले में पसंदीदा एयरलाइन बनाने के लिए टाटा समूह, एयर इंडिया के कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित है। बता दें कि टाटा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी टाटा सन्स की इकाई Talace Pvt Ltd अब एयर इंडिया का संचालन कर रही है।
 

jyoti choudhary

Advertising