राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2017 - 03:41 PM (IST)

नई दिल्लीः जाने माने अर्थशास्त्री राजीव कुमार ने आज नीति आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने अरविंद पनगढ़िया का स्थान लिया है। पनगढ़िया शिक्षा के क्षेत्र में अपना काम जारी रखने के लिये अमरीका लौट रहे हैं। नीति आयोग में कल उनका अंतिम कार्य दिवस था।

राजीव कुमार सेंटर फॉर पालिसी रिसर्च के वरिष्ठ सहयोगी रह चुके हैं। उन्होंने आक्सफोर्ड से अर्थशास्त्र में डी-फिल और लखनऊ विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की है। इससे पहले उन्होंने देश के प्रमुख उद्योग मंडल फिक्की के महासचिव के तौर पर भी काम किया है। वह वर्ष 2006 से 2008 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। कुमार एक अन्य उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सी.आई.आई.) के मुख्य अर्थशास्त्री और एशियाई विकास बैंक, वित्त मंत्रालय और उद्योग मंत्रालय में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News