बारिश से फसलों पर संकट

punjabkesari.in Wednesday, Mar 09, 2016 - 12:40 AM (IST)

नई दिल्ली: पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान में कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। इससे मौसम की चाल बदल गई है। इससे देश के उत्तरी क्षेत्रों में बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

 
इस बारिश ने लोगों को गत वर्ष मार्च और अप्रैल के महीनों की याद ताजा करवा दी जब कई दिन तक हुई बारिश से न केवल सर्दी बढ़ गई थी बल्कि फसलों को भी नुक्सान पहुंचा था। काफी क्षेत्रों में किसानों को इसका मुआवजा ही अब तक नहीं मिला है।
 
हरियाणा-पंजाब: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टिï के चलते हरियाणा व पंजाब के कई जिलों में सैंकड़ों एकड़ फसल तबाह हो गई है। पहले से ही मौसम की मार झेल रहे किसानों की बारिश ने कमर तोड़ दी है। अब किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। बारिश ने फरीदाबाद, पलवल, गुडग़ांव, सोनीपत, पानीपत में फसलों को भारी नुक्सान पहुंचाया है। 
 
हिमाचल प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार शिमला में 5.4 मि.मी. और मनाली में 19.6 मि.मी. बारिश हुई। शिमला में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सैल्सियस और मनाली में 1.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। शिमला से 250 कि.मी. दूर कल्पा में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज 
किया गया। 
 
यू.पी.: लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार रात को हुई तेज बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री,  कानपुर का 15 डिग्री सैल्सियस, गोरखपुर का 16 डिग्री और इलाहाबाद का 16.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर के शहडोल में आकाशीय बिजली गिरने से 42 पशुओं की मौत हो गई जबकि ङ्क्षडडोरी में 2 छात्रों मनीष (16) और सेम सिंह (18) की मौत हो गई।
 
मध्य प्रदेश: जबलपुर में रविवार सुबह तेज बारिश हुई, वहीं कटनी में तेज बारिश के साथ ही ओले भी गिरे जिससे सड़कों पर बर्फ की मोटी परत बिछ गई।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News