त्योहारी सीजन को देखते विशेष गाडिय़ां चलाएगी रेलवे

Tuesday, Sep 19, 2017 - 06:41 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे आगामी त्योहारों के दौरान देश भर में 4,000 विशेष रेल?गाडिय़ां चलाएगी और इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने यहां संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी और कहा कि रेलवे ने इसके लिए व्यापक बंदोबस्त की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि इस साल दुर्गापूजा/दशहरा, दीपावली व छठ पर्व के त्योहारी मौसम में देश भर में 4,000 विशेष रेलगाडिय़ां चलाई जाएंगी जबकि 55 अतिरिक्त रैकों की व्यवस्था की गई है। इसी तरह रेलवे भीड़ वाले मार्गों पर नयी गाड़ी चलाने के लिए कुछ अलोकप्रिय रेलगाडिय़ों को बंद भी कर सकता है।’ उन्होंने कहा कि 306 नियमित या संस्थागत ट्रेनों में 9,500 अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था भी की जा रही है। रेलवे के ये विशेष बंदोबस्त 30 अक्तूबर तक रहेंगे। v

Advertising