रेल में सबसे बड़े विदेशी निवेश को मंजूरी

Friday, Dec 11, 2015 - 04:15 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत के रेल क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े विदेशी निवेश को मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट ने 500 किलोमीटर लंबी बुलेट ट्रेन परियोजना को मंजूरी दे दी है, जो जापानी धन और तकनीक से तैयार होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मुंबई से अहमदाबाद को जोड़ने वाली 98,000 करोड़ रुपए की रेल परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना की घोषणा शुक्रवार को शुरू हो रही जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे की भारत यात्रा के दौरान हो सकती है।

इस प्रगति को चीन के लिए झटका माना जा रहा है, जो आक्रामक रुप से 10,000 किलोमीटर की भारत की बुलेट ट्रेन नैटवर्क की योजना के लिए आक्रामक रुप से कोशिश कर रहा था। हाल ही में चीन ने सस्ते वित्तपोषण व तकनीक की पेशकश कर जापान को पीछे छोड़ते हुए इंडोनेशिया में बुलेट ट्रेन परियोजना हासिल की थी, जो उसकी पहली विदेशी परियोजना है। 

भारत का यह फैसला नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया की सिफारिशों के बाद आया है, जिन्होंने यह कहते हुए जापान का पक्ष लिया था कि जापान इंटरनैशनल कोऑपरेशन एजैंसी (जाइका) सस्ती दरों पर वित्तपोषण की पेशकश कर रही है।  

Advertising