कृषि मंत्रालय ने बिहार के किसानों के लिए एप्प जारी किया

punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2016 - 01:06 PM (IST)

नई दिल्ली: कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने आज बिहार के किसानों के लिए एक एप्प ‘धान आधारित प्रणाली के लिए फसल प्रबंधक’ (सी.एम.आर.एस.) आज जारी किया ताकि फसलों का पोषण और प्रबंधन बेहतर ढंग से किया जा सके।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि सी.एम.आर.एस. बिहार में सिंचित और असिंचित क्षेत्र के किसानों के लिए धान आधारित कृषि प्रणाली के प्रबंध और फसल पोषण के लिए दिशानिर्देश उपलब्ध कराता है। यह व्यक्तिगत आवश्यकताआें के अनुसार उनकी मदद कर सकता है। सिंह ने पटना में आई.सी.ए.आर. के एक कार्यक्रम में यह एप्प जारी किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News