दलहन उत्पादन घटा, खाद्यान्नों का मामूली बढ़ा

Wednesday, Aug 03, 2016 - 01:56 PM (IST)

नई दिल्लीः अनेक राज्यों में सूखे के चलते फसल वर्ष 2015-16 में दलहनों का उत्पादन 4 प्रतिशत घटकर 1.647 करोड़ टन रह गया जबकि गेहूं की बंपर फसल के चलते देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन मामूली बढ़कर 25.22 करोड़ टन रहा।

वर्ष 2015-16 के लिए खाद्यान्न उत्पाद के चौथे अग्रिम अनुमान आज जारी किए गए। इनके अनुसार भारत का खाद्यान्न उत्पादन 2014-15 फसल वर्ष (जुलाई-जून) में 25.20 करोड़ टन रहा था। इसके अनुसार पूर्व वर्ष की तुलना में फसल वर्ष 2015-16 में जहां चावल, मोटे अनाज व दालों का उत्पादन घटा वहीं चावल के उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई। 

 

चावल-गेहूं का उत्पादन अनुमान घटाया

आंकड़ों के अनुसार चावल उत्पादन 2015-16 फसल वर्ष में घटकर 10.432 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो कि पूर्व फसल वर्ष में 10.548 करोड़ टन रहा था। तीसरे अग्रिम अनुमानों में चावल उत्पादन 10.336 करोड़ टन रहने का अनुमान लगाया गया था। इसी तरह गेहूं उत्पादन अनुमान घटाकर 9.35 करोड़ टन किया गया है जो कि मई के अनुमान में 9.404 करोड़ टन था। हालांकि यह 2014-15 के 8.65 करोड़ टन के उत्पादन से अब भी अधिक है। इसी तरह मोटे अनाज का उत्पादन 2015-16 में घटकर अनुमानत: 3.79 करोड़ टन रहा जो कि पूर्व फसल वर्ष में 4.28 करोड़ टन रहा था। 

Advertising