नोटबंदी के बाद संपत्ति के दाम घटे और घटेंगे: समीक्षा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2017 - 06:18 PM (IST)

नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद पैदा हुए नकदी संकट से संपत्ति की कीमतों में गिरावट आई है। संसद में आज पेश आर्थिक समीक्षा 2016-17 में कहा गया है कि रियल एस्टेट में बेहिसाबी धन का निवेश अब अधिक कठिन हो गया है एेसे में संपत्ति कीमतों में और गिरावट आ सकती है। इसमें कहा गया है कि नोटबंदी का रियल एस्टेट क्षेत्र पर व्यापक असर हुआ है। 

दस्तावेज में कहा गया है, ‘‘लघु अवधि में दिसंबर अंत तक कीमतों में गिरावट आई है। नकदी संकट की वजह से लेनदेन प्रभावित हुआ है।’’ इसके दीर्घावधि के प्रभाव के बारे में बजट पूर्व दस्तावेज में कहा गया है कि संपत्ति की कीमतों में और गिरावट आ सकती है क्योंकि अघोषित आय को रियल एस्टेट में निवेश करना और मुश्किल हो गया है। इसमें कहा गया है कि यदि जुलाई से लागू किए जाने वाले वस्तु एवं सेवा कर को रियल एस्टेट पर भी लगाया जाता है तो कर का हिस्सा बढ़ सकता है। हालांकि, यह कहना मुश्किल है कि इसका प्रभाव स्थायी होगा कि नहीं लेकिन 8 नवंबर, 2016 के बाद से 8 प्रमुख शहरों में रियल एस्टेट की कीमतों में गिरावट आ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News