2024 में प्रॉपर्टी बाजार की रफ्तार तेज, सितंबर में एक लाख से अधिक घरों की बिक्री

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2024 - 11:07 AM (IST)

मुंबईः 2024 के सितंबर महीने में मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा एक लाख से अधिक हो गया है, जो पिछले साल की तुलना में काफी तेजी दिखाता है। 2023 में यह आंकड़ा अक्टूबर के अंत तक पहुंचा था, जबकि इस वर्ष सितंबर के मध्य में ही प्रॉपर्टी बिक्री ने 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।

मुंबई प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन विभाग के अनुसार, 16 सितंबर तक 1.03 लाख से अधिक प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में करीब 90 हजार घरों की बिक्री हुई थी। 2023 के जनवरी से सितंबर तक की तुलना में इस साल 10 हजार से अधिक घरों की बिक्री हुई है। खास बात यह है कि सितंबर 2024 में अब तक 5,962 घरों की बिक्री हो चुकी है, जिससे सरकार को 957 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ेंः Gold-Silver खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, कीमतों में आई गिरावट

मुंबई में प्रॉपर्टी बाजार की यह तेजी इस बात की ओर इशारा करती है कि रियल एस्टेट क्षेत्र में गतिविधियां तेज हो रही हैं और लोगों की घर खरीदने की रुचि बढ़ रही है।

कई फैक्टर्स हैं मददगार

नारेडको-महाराष्ट्र की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजू याग्निक ने कहा कि निम्न होम लोन ब्याज दर और प्रॉपर्टी की कीमतों में स्थिरता के चलते घरों की मांग लगातार बढ़ रही है। 2023 की तुलना में 2024 में करीब 25% अधिक घरों की बिक्री हुई है, जिससे अनसोल्ड इन्वेंट्री में 15% की कमी आई है, जबकि नए प्रॉजेक्ट लॉन्च में 10% की वृद्धि देखी गई है। इस बढ़ती मांग के कारण सितंबर की शुरुआत में ही मुंबई में घरों की बिक्री का आंकड़ा 1 लाख के पार हो गया है। याग्निक ने यह भी अनुमान लगाया कि वर्ष के अंत तक यह संख्या 1.50 लाख तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ेंः Edible Oil: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, तीन दिन में ₹10/लीटर बढ़ें तेल के दाम

बिल्डर असोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता के अनुसार, देश की आर्थिक स्थिति में सुधार और लोगों की आय में वृद्धि से भी रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूती मिली है। इसके अलावा, बैंकों द्वारा 25 से 30 साल तक के लिए आसानी से होम लोन उपलब्ध कराए जाने से भी इस सेक्टर को लाभ हुआ है, जिससे घर खरीदारों की संख्या में इजाफा हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News