इन शहरों में मि‍ल रही है सस्‍ती प्रॉपर्टी

Saturday, Jan 16, 2016 - 02:54 PM (IST)

नई दि‍ल्लीः हैदराबाद, पुणे, गाजियाबाद, नवी मुंबई और अहमदाबाद सहित देश के 10 शहरों में टू बीएचके फ्लैट आसानी से 30 से 35 लाख रुपए के बीच मिल सकता है। प्रॉपर्टी कंसल्टिंग फर्म जेएलएल की एक रिपोर्ट में ये बातें सामने आई हैं। यहां दि‍ल्‍ली और मुंबई के मुकाबले प्राॅपर्टी के दाम इस समय कम हैं। अभी खरीदने पर भवि‍ष्‍य में इनकी ऊंची कीमत मि‍लने की उम्‍मीद है। 

 

जयपुर, राजस्‍थान

- दि‍ल्ली और गुड़गांव के नजदीक होने के कारण जयपुर में रियल्टी मार्कीट तेजी से बढ़ रहा है।

- जयपुर के मालवीय नगर, टोंक रोड और अजमेर रोड देश के उभरते निवेश स्थलों में शामिल हैं।

- यहां इंफ्रा डेवलपमेंट तेजी के साथ हो रहा है।

- मेट्रो आने से भविष्‍य में प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ने की संभावना है। 

- जयपुर में निवेश पर रियल्टी निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल सकता है।

- 250 किमी लंबे दि‍ल्ली-जयपुर हाइवे पर स्थित मानेसर, धारूहेड़ा, भिवाड़ी, नीमराना, और अलवर में रियल एस्टेट डेवलपमेंट का काम तेजी से हो रहा है।

- ये इलाके प्रॉपर्टी निवेशकों को खूब पसंद आ रहे हैं।

 

नवी मुंबई, महाराष्‍ट्र

- बीते कुछ साल में नवी मुंबई का रियल्टी मार्कीट तेजी से बढ़ा है।

- नवी मुंबई में अंतर्रीष्‍ट्रीय एयरपोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद इसके आसपास के इलाकों में प्रॉपर्टी की मांग बढ़ी है।

- मुंबई में प्रॉपर्टी की आसमान छूती कीमत के बावजूद यहां पर 30 से 50 लाख के बीच में फ्लैट उपलब्ध हैं।

 

पुणे, महाराष्‍ट्र

- पुणे का रियल्टी मार्कीट कुछ साल से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

- रियल्टी सेक्टर में निवेश के लिए इसे देश के बेस्‍ट मार्कीट में से एक माना जाता है।

- यहां अफोर्डेबल हाऊसिंग के बहुत सारे प्रोजेक्‍ट उपलब्ध हैं।

- यहा पर 1BHK और 2BHK फ्लैट के प्रोजेक्‍ट बड़ी संख्‍या में लांच हुए हैं।

- बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ सस्ती प्रॉपर्टी के ऑप्शन के चलते यह बेहतरीन रेजिडेंशियल मार्कीट है।

 

सूरत, गुजरात

- बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर ने सूरत में रियल्टी की मांग बढ़ाई है। 

- सूरत अहमदाबाद जितना पॉपुलर नहीं है, लेकिन यहां कम कीमत की प्रॉपर्टी आसानी से उपलब्‍ध हैं। 

- न्यू सूरत  के दुमस रोड पर मॉल, मल्टीप्लेक्स और रेजिडेंशियल प्रोजेक्‍ट लॉन्च हुए हैं। 

- नए डेवलप हो रहे एरिया में अफोर्डेबल प्रॉपर्टी के ढेरों ऑप्‍शन उपलब्‍ध हैं।

 

अहमदाबाद, गुजरात 

- अहमदाबाद में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलमेंट का काम काफी तेजी से हो रहा है।

- यहां के इ्ंफ्रा को डेवलप करने के लि‍ए बुलेट ट्रेन, गि‍फ्ट सि‍टी जैसी परि‍योजनाओं पर काम हो रहा है। 

- एसजी हाइवे, गोटा और भोपल एरिया में 30 से 50 लाख की प्रॉपर्टी के ढेरों वि‍कल्‍प उपलब्ध हैं।

Advertising