आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की मेहंदी सेरेमनी, निक जोनास संग पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

Thursday, Jun 28, 2018 - 11:00 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के घर बड़े बेटे की सगाई की तैयारियां जोरों पर है। बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई 30 जून को श्लोका मेहता से होने वाली है। लाजमी है कि पार्टी आलीशान होगी। इसी के चलते बुधवार को मुंबई में आकाश अंबानी की उनकी मंगेतर श्लोका मेहता संग प्री एंगेजमेंट मेहंदी सेरेमनी हुई। दोनों के मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


निक जोनास संग पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा 
मेहंदी सेरेमनी में श्लोका ने नेवी ब्लू एंड क्रीम कलर की भारी कढ़ाई से जड़ा लहंगा और आकाश ने सिंपल व्हाइट कुर्ता पहना था। श्लोका ने अपने लुक को राउंड ईयरिंग्स और पिंक लिप शेड के साथ कंप्लीट किया। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ पहुंचीं। प्रियंका ने ऑफ व्हाइट कलर की डिजायनर साड़ी पहनी। इस सेरेमनी में निक के अलावा उनकी मॉम मधु चोपड़ा भी शरीक हुईं। ईशा अंबानी अपने भाई-भाभी की मेहंदी सेरेमनी में खास लुक में नजर आईं।



नई जोड़ी को दी बधाई
प्रियंका ने आकाश और श्लोका के साथ मेहंदी सेरेमनी की फोटो इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। इसमें वह आकाश अंबानी और उनकी होने वाली पत्नी श्लोका के साथ खड़ी हैं।  उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''बधाई हो आकाश और श्लोका। बहुत खूबसूरत सेरेमनी थी। मेहंदी है रचने वाली। दोनों को ढेर सारा प्यार। प्री-प्री एंगेजमेंट पार्टी।''

 

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on



ड‍िज‍िटल कार्ड वायरल
मेहमानों को न्योता देने के लिए स्पेशल ड‍िज‍िटल कार्ड भी बनाया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। सगाई में कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस ड‍िज‍िटल सगाई कार्ड की शुरुआत श्लेाका और आकाश अंबानी तस्वीर के साथ हो रही है। इसमें श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की तस्वीरों को भी लगाया गया है। इसके अलावा इस डिजिटल कार्ड में मेहमानों को सगाई की तारीख, समय और वेन्यू के बारे में बताया गया है। श्लेाका और आकाश अंबानी की सगाई मुंबई में बने शानदार एंटीलिया में होगी।


 

Supreet Kaur

Advertising