प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार 54 कर्मचारियों को

Wednesday, Feb 10, 2016 - 02:00 AM (IST)

नई दिल्ली: केंद्र ने वर्ष 2014 के लिए प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की घोषणा की है। इन पुरस्कारों के लिए 54 कर्मचारियों का चयन किया गया है।  
 
श्रम मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, केंद्र्रीय व राज्य सरकारों के विभागीय व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में तैनात कर्मचारियों एवं 500 या अधिक कर्मचारियों वाले निजी क्षेत्र की इकाइयों के कर्मचारियों को ये पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।  कुल 54 कर्मचारियों में से 36 सार्वजनिक  और 18 निजी क्षेत्र से हैं। 
Advertising