'कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से बढ़ रही पैट्रोल-डीजल के भाव'

punjabkesari.in Friday, Apr 06, 2018 - 06:11 PM (IST)

रायपुर: जी.एस.टी. लागू होने के बाद पैट्रोलियम पदार्थ को जी.एस.टी. दायरे में शामिल किए जाने का मुद्दा कई बार उठ चुका है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान पैट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बातचीत में कहा है कि "जब-जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी होती है तब भारत में भी पैट्रोलियम पदार्थ के दाम बढ़ते हैं। मार्च में पैट्रोलियम पदार्थों के दाम घटे लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य वृद्धि के बाद यहां भी दाम बढ़ गए।"

साथ ही पैट्रोलियम पदार्थों को जी.एस.टी. के दायरे में लाए जाने के सवाल पर भी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पैट्रोलियम मंत्रालय जी.एस.टी. काउंसिल को बार-बार अनुरोध कर रहा है कि पैट्रोलियम पदार्थ भी धीरे-धीरे जी.एस.टी. के दायरे में आ जाए। प्रधान ने कहा कि राज्यों में भी धीरे-धीरे ये मन बनाया जा रहा है। शुरूआत में जी.एस.टी. के स्वरूप और राज्य की आय को लेकर चिंता थी लेकिन धीरे-धीरे जी.एस.टी. की सफलता सबके सामने है। पैट्रोलियम मंत्रालय चाहता है कि पैट्रोलियम पदार्थ भी जी.एस.टी. के दायरे में आए।

इस दौरान पैट्रोलियम मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा, "राहुल गांधी गैरजिम्मेदार राजनीति करते हैं। इतने बड़े राष्ट्रीय दल के होने के बावजूद झूठ बोलना, अफवाह फैलाना और समाज में तनाव पैदा करना लोकतंत्र में बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी कहा है कि कांग्रेस ने भीमराव अंबेडकर की आलोचना की थी लेकिन मोदी सरकार ने अंबेडकर जी का सम्मान बढ़ाया है।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News