गर्मियों में भड़के सब्जियों के दाम, कई चीजों के रेट हुए दोगुने

Wednesday, Jun 27, 2018 - 02:33 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः झुलसाने वाली गर्मी का असर अब इंसानों के साथ ही सब्जियों पर भी पड़ने लगा है। गर्मी से सब्जियों की बेल नष्ट होने की वजह से कई सब्जियों के दाम 15 दिनों में दोगुने तक हो गए हैं। हरी सब्जियों के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। गर्मी के सीजन में आमतौर पर सीजनल सब्जियों की आवक कम होने लगती है। मंडी में आवक घटने से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।

गर्मी से बेल वाली सब्जियों के दाम सबसे ज्यादा बढ़े हैं। इसकी वजह गर्मी के चलते बेलों को पहुंचने वाला नुकसान है। हालांकि, आलू की कीमत 20 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई हैं और यह लोगों के लिए राहत की बात है। वहीं, प्याज, भिंडी, शिमला मिर्च और टमाटर के रेट तक बढ़ गए हैं। खरीदारों का कहना है कि खाने का जायका बनाए रखने के लिए टमाटर और प्याज तो लेना ही है। बाकी सब्जियों में भले ही कटौती करें। 

'सब्जी है तो सलाद नहीं' 
सब्जी विक्रेता विकास ने बताया कि अभी सब्जियों के दामों में गिरावट की संभावना नहीं हैं। अब जो रेट एक बार चढ़ गए हैं, यह लंबे समय तक बने रह सकते हैं। इससे कम दाम होने की संभावना अभी नहीं हैं। मॉनसून में अधिक बारिश होने पर बची बेल भी नष्ट हो सकती हैं। इससे सब्जियों की आवक घटेगी और दाम बढ़ सकते हैं। 

jyoti choudhary

Advertising