लगातार दूसरे दिन बढ़े पैट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नए रेट?

Friday, Jul 06, 2018 - 10:37 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। लगातार दूसरे दिन तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पैट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। शुक्रवार को पैट्रोल की कीमत में 14 पैसे की बढ़ोतरी की गई है जबकि डीजल का दाम 16 से 18 पैसे बढ़ाया गया है। दिल्ली में पैट्रोल का दाम 75.85 रुपए और डीजल के दाम 67.66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

पैट्रोल के दाम
दिल्ली में पैट्रोल की कीमत 75.85 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 83.24 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में लिए 78.53 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में यह 78.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

शहर पैट्रोल की कीमत (रुपए)
दिल्ली 75.85
मुंबई 83.24
कोलकाता 78.53
चेन्नई 78.72


डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें, तो दिल्ली में यह 67.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 71.79 रुपए, कोलकाता में 70.05 रुपए और चेन्नई में 71.42 रुपए प्रति लीटर डीजल मिल रहा है।

शहर डीजल की कीमत (रुपए)
दिल्ली 67.66
मुंबई 71.79
कोलकाता 70.05
चेन्नई 71.42


पंजाब में पैट्रोल की कीमतें
वहीं पंजाब की बात करें तो यहां जालंधर में आज पैट्रोल 81.04 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करे तो अमृतसर में पैट्रोल 81.58 रुपए, लुधियाना में 81.34 रुपए और पटियाला में 81.29 रुपए के दाम पर बिक रहा है।

शहर पैट्रोल की कीमत (रुपए)
जालंधर 81.04
अमृतसर 81.58
लुधियाना 81.34
पटियाला 81.29


1 महीने बाद बढ़े दाम
बता दें कि गुरुवार को एक महीने से कुछ ज्यादा समय बीतने के बाद एक बार फिर पैट्रोल और  डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। करीब 36 दिन के अंतराल के बाद पैट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए। इससे पहले इस अंतराल में करीब 22 बार पैट्रोल और 18 बार डीजल के दाम तेल कंपनियों ने कम किए थे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में जारी उथल पुथल की वजह से पैट्रोल और डीजल की कीमतों में यह उथल-पु‍थल देखने को मिल रही है।
 

Supreet Kaur

Advertising