मुंबई में CNG की 4 रुपए बढ़ी कीमत, PNG के दामों में भी हुआ इजाफा, जानें नया रेट

Wednesday, Jul 13, 2022 - 01:03 AM (IST)

मुंबईः महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मुंबई में एक बार फिर सीएनजी की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस बार सीएनजी का दाम चार रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया है। इसके साथ ही पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के दाम तीन रुपये प्रति मानक घनमीटर (प्रति इकाई) बढ़ाए गए हैं। गैस वितरक कंपनी ने कहा कि कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की वजह गैस कीमतों में तेजी और रुपए में गिरावट है। 

कंपनी दरअसल घरेलू गैस आवंटन में कमी को पूरा करने के लिए विदेशी बाजार से गैस खरीद रही है। इस वृद्धि के साथ मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी की कीमत चार रुपए बढ़कर 80 रुपए प्रति किलो और पीएनजी का दाम तीन रुपए प्रति इकाई बढ़कर 48.50 रुपए हो गया है। 

Pardeep

Advertising