प्रधान 22 से 26 अक्टूबर तक रहेंगे रूस, जापान की यात्रा पर

Monday, Oct 21, 2019 - 10:28 PM (IST)

नई दिल्लीः पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 22- 26 अक्टूबर के बीच रूस और जापान की यात्रा करेंगे। एक आधिकारिक बयान में यहां कहा गया कि इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ ऊर्जा संबंधों को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले महीने ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम के लिए रूस के व्लादिवोस्तोक गए थे। प्रधान की यात्रा उसी के बाद तय की गई है।

बयान में कहा , " प्रधान यात्रा के दौरान रूस के सुदूर पूर्व एवं आर्कटिक क्षेत्र विकास विभाग के उप मंत्री सर्गेई त्रित्सेव और सरकारी पेट्रोलियम कंपनी रोसनेफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इगोर सेचिन के साथ बैठक करेंगे। "

इसके अलावा, जापान के आर्थिक, व्यापार एवं उद्योग मंत्री के आमंत्रण पर प्रधान 25-26 अक्टूबर को जापान की यात्रा पर रहेंगे। वह यहां ग्लोबल फोरम ऑन स्टील एक्सेस कैपेसिटी (जीएफएसईसी) की मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे। वर्तमान में इस मंच की अध्यक्षता जापान के पास है।

 

Pardeep

Advertising