ट्रेनों में खाने-पीने के सामान का POS मशीन से होगा भुगतान

Thursday, Mar 22, 2018 - 05:50 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में वैंडरों द्वारा बेची जाने वाली वस्तुओं की ज्यादा कीमत वसूले जाने और मैन्यू की शिकायतों पर लगाम लगाने के लिए वैंडरों को कैशलैस करने और उन्हें प्वाइंट ऑफ सेल (पी.ओ.एस.) हैंडहेल्ड देने का फैसला किया है। 

रेल मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में प्रायोगिक आधार पर यह सेवा बेंगलूरू-नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 2627/2628 कर्नाटक एक्सप्रैस में उपलब्ध कराई गई है जबकि अगले चरण में 26 रेलगाडिय़ों में 100 पी.ओ.एस. मशीनें लगाई जाएंगी। भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम (आई.आर.सी.टी.सी.) के माध्यम से वैंडरों को ये मशीनें दी जाएंगी। 

रेल मंत्रालय के आधिकारिक बयान में बताया गया कि कुछ रेलयात्रियों ने रेलगाडिय़ों में वैंडरों द्वारा खाद्य वस्तुओं की अधिक कीमत लिए जाने की शिकायतें की हैं। इसी के मद्देनकार रेलगाडिय़ों में बेची जाने वाली खाद्य वस्तुओं की पी.ओ.एस. मशीनों के जरिए बिलिंग आरंभ कर रही है। इस कदम से न केवल यात्रियों को आवश्यक सूचना उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी बल्कि इससे यात्रियों की संतुष्टि में भी सुधार आएगा।

Punjab Kesari

Advertising