PNB लाया महिलाओं के लिए खास स्कीम, फ्री में मिलेंगी ये 6 सुविधाएं

Friday, Oct 16, 2020 - 02:50 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः पंजाब नेशनल बैंक (PNB) समय-समय पर देश की महिलाओं के लिए नई योजनाएं लेकर आता रहता है। इस बार बैंक महिलाओं के लिए पावर सेविंग्स अकाउंट की सुविधा लेकर आया है। ये महिलाओं के लिए एक विशेष योजना है, जिसके जरिए आप खाता खुलवा कर कई खास योजनाओं का लाभ ले सकती हैं। इसमें आप संयुक्त खाता भी ओपन करा सकते हैं लेकिन इसके लिए खाते में पहला नाम महिला का होना चाहिए।

PNB ने ट्वीट कर दी जानकारी
पीएनबी ने अपने ट्विटर अकाउंट में इस बारे में जानकारी दी है। बैंक ने ट्वीट में लिखा कि "पीएनबी पावर सेविंग्स महिलाओं के लिए एक विशेष योजना है। इस योजना के तहत संयुक्त खाता भी खोला जा सकता है लेकिन पहला नाम महिला का होना चाहिए।"

कितने रुपए से खुलवा सकते हैं खाता
इस खाते को आप गांव या शहर कहीं भी खुलवा सकते हैं। गांव में ये खाता आप 500 रुपए से खुलवा सकते हैं। इसके अलावा सेमी अर्बन एरिया में ये खाता आप 1000 रुपए से खुलवा सकते हैं। वहीं, शहरी इलाकों में यह खाता आप 2 हजार रुपए से ओपन करा सकते हैं। इस खाते को खुलवाने के लिए महिला का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।

क्या है खाते की खासियत

  • इस खाते में आपको सालाना 50 पन्नों की चेकबुक फ्री मिलती है।
  • इसके अलावा NEFT की सुविधा फ्री में मिलती है।
  • बैंक खाते पर प्लेटिनम डेबिट कार्ड फ्री मिलता है।
  • फ्री SMS अलर्ट की सुविधा मिलती है।
  • 5 लाख रुपए तक फ्री एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस कवर मिलता है।
  • प्रति दिन आप 50 हजार रुपए तक की कैश निकासी कर सकते हैं।

  

jyoti choudhary

Advertising