PM Modi ने लांच किया E-GOPALA APP, पशुपालन से जुड़े किसानों को मिलेगा लाभ

Thursday, Sep 10, 2020 - 03:06 PM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किसानों के लिए ई-गोपाला ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के बारे में खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हमारे मेहनती किसानों के लिए एक व्यापक नस्ल सुधार बाजार और सूचना पोर्टल प्रदान करता है। यह एक अभिनव प्रयास है, जिससे पशु पालन कृषि क्षेत्र को बहुत लाभ होगा।

 


जानें ई-गोपाला ऐप के बारे में
पीएम मोदी ने ट्वीटर के माध्यम से इस ऐप के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह ऐप किसानों के प्रत्यक्ष उपयोग के लिए एक व्यापक नस्ल सुधार बाज़ार और सूचना पोर्टल है। देश में पशुधन का प्रबंधन करने वाले किसानों के लिए कोई भी डिजीटल प्लेटफॉर्म नहीं है, जिसमें सभी रूपों (वीर्य, भ्रूण, आदि) में रोग मुक्त जर्मप्लाज्म की खरीद और बिक्री शामिल है। इस ऐप की सहायता से कृत्रिम गर्भाधान, पशु की प्राथमिक चिकित्सा, टीकाकरण, उपचार आदि और पशु पोषण के लिए किसानों का मार्गदर्शन किया जाएगा।

 

 


वहीं, टीकाकरण, गर्भावस्था निदान, शांत करने आदि के लिए नियत तारीख और किसानों को क्षेत्र में विभिन्न सरकारी योजनाओं, अभियानों के बारे में भी यह ऐप सूचित करेगा. ई-गोपाला ऐप इन सभी पहलुओं पर किसानों को समाधान प्रदान करेगा।

 

rajesh kumar

Advertising