गन्ने के रस से एथेनॉल बनाने वाली पहली मिल होगी पिपराइच चीनी मिलः सरकार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2019 - 12:02 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि गोरखपुर स्थित पिपराइच चीनी मिल उत्तर भारत में गन्ने के रस से सीधे तौर पर एथेनॉल बनाने वाली पहली मिल होगी। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान सपा सदस्य परवेज अली के सवाल के जवाब में कहा कि पूरे उत्तर भारत में गोरखपुर स्थित पिपराइच चीनी मिल ऐसी पहली मिल बनने जा रही है जो सीधे तौर पर गन्ने के रस से एथेनॉल बनाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास से आज उत्तर प्रदेश देश में एथेनॉल का आपूर्तिकर्ता राज्य है। हमारा एथेनॉल उत्पादन 42.37 करोड़ लीटर है। पिछले वर्ष किए गए काम के आधार पर केन्द्र सरकार ने 81.36 करोड़ लीटर एथेनॉल उत्पादन का लक्ष्य दिया है। गन्ना राज्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीति आने के बाद एक समस्या के समाधान की तरफ कदम बढ़ाया गया है। जब तक गन्ने के दूसरे उत्पादों को लेकर व्यवस्था नहीं बनेगी, तब तक किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान कहीं ना कहीं चीनी पर निर्भर करेगा, उसके कारण कई बार कठिनाइयां पैदा होती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नीति के आधार पर सीधे तौर पर गन्ने के रस से एथेनॉल बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। पूरे देश में 9106 करोड़ रुपए की 174 एथेनॉल परियोजनाएं स्वीकृति हुई हैं। उनमें से पहले चरण में 2369 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाएं उत्तर प्रदेश में बनेंगी। दूसरे चरण की परियोजनाओं में से कुल 563 करोड़ रुपये की छह परियोजनाएं उत्तर प्रदेश के लिये स्वीकृत हुई हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News