लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें आज की रेट लिस्ट
Friday, Feb 15, 2019 - 10:16 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के कारण स्थानीय बाजार में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने शुक्रवार 15 फरवरी 2019 को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की। IOCL ने शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 7 से 8 पैसे और डीजल की कीमतों में 6 से 7 पैसे की बढ़ोतरी की।
पेट्रोल की कीमत
शहर | पेट्रोल के दाम | डीजल के दाम |
दिल्ली | 70.46 रुपए | 65.73 रुपए |
मुंबई | 76.10 रुपए | 68.83 रुपए |
कोलकाता | 72.57 रुपए | 67.51 रुपए |
चेन्नई | 73.14 रुपए | 69.44 रुपए |
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 7 पैसे बढ़कर 70.46 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 7 पैसे की तेजी हुई है और यह बढ़कर 72.57 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में 7 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 76.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में सबसे ज्यादा 8 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 73.14 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
डीजल की कीमत
राजधानी दिल्ली में डीजल 6 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 65.73 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में डीजल 6 पैसे बढ़कर 67.51 रुपए प्रति लीटर हो गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल की कीमतों में 7 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 68.83 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में 7 पैसे की बढ़ोतरी के बाद डीजल 69.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 75.49 रुपए, लुधियाना में 76.00 रुपए, अमृतसर 76.11 रुपए, पटियाला में 75.90 रुपए और चंडीगढ़ में 66.64 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
जालंधर | 75.49 रुपए | 65.68 रुपए |
लुधियाना | 76.00 रुपए | 66.11 रुपए |
अमृतसर | 76.11 रुपए | 66.22 रुपए |
पटियाला | 75.90 रुपए | 66.03 रुपए |
चंडीगढ़ | 66.64 रुपए | 62.61 रुपए |