पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती पर लगा ब्रेक, जानिए आज कितनी बढ़ी कीमतें
Monday, Jan 07, 2019 - 09:54 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः नए साल में पहली बार पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 21 पैसे और डीजल की कीमतों में 8 पैसे की बढ़ोतरी की है। यही नहीं आने वाले कुछ दिनों में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है। ग्लोबल मार्केट कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं ऐसे में पेट्रोल की कीमतें तेजी से ऊपर जा सकती हैं। पिछले कई दिनों से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही थी। आज तेल के दाम में कटौती पर ब्रेक लग गया है।
नए साल में पहली बार बढ़े दाम
इस साल एक जनवरी को पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे की कटौती हुई थी। दो और तीन जनवरी को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन चार जनवरी को 21 पैसे और फिर 5 जनवरी को 15 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल सस्ता हुआ। इसके बाद 6 जनवरी को कीमतों स्थिर रहीं, जबकि सोमवार सात जनवरी को कीमतें पहली बार बढ़ी हैं।
कितना बढ़ा पेट्रोल का दाम
देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी सोमवार को पेट्रोल के दाम 68.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता और मुंबई में भी पेट्रोल के दामों में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़त दर्ज की गई। जिसके बाद इन दोनों शहरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 70.64, 74.16 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं बात अगर चेन्नई की करें तो चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़त दर्ज की गई है। इसके बाद यहां पेट्रोल के दाम बढ़कर 71.07 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 68.50 | 62.24 |
मुंबई | 74.16 | 65.12 |
कोलकाता | 70.64 | 64.01 |
चेन्नई | 71.07 | 65.70 |
कितना हुआ डीजल का दाम
देश के मुख्य महानगरों में आज डीजल एक दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़त दर्ज की गई है। इस बढ़त के बाद आज राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमशः 62.24, 64.01, 65.12 और 65.70 रुपए प्रति लीटर हो गए है।
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के रेट
जालंधर | 73.47 | 62.25 |
लुधियाना | 73.94 | 62.65 |
अमृतसर | 74.08 | 62.78 |
पटियाला | 73.87 | 62.59 |
हरियाणा | 69.82 | 62.82 |
हिमाचल प्रदेश | 67.55 | 60.49 |
और बढ़ सकती हैं कीमतें
पिछले एक हफ्ते में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। 25 दिसंबर 2018 को 50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने वाला कच्चा तेल अब वापस 57 डॉलर प्रति बैरल तक आ पहुंचा है। ऐसे में एक बार फिर तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा सकती हैं।