पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट जारी, ये हैं आज के दाम

Saturday, Dec 08, 2018 - 11:19 AM (IST)

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 22 पैसे और घटकर 11 माह के निचले स्तर पर पहुंच गए। डीजल भी 25 पैसे कम होकर करीब आठ माह निम्न स्तर पर आ गया।  मुंबई में पेट्रोल का दाम 76.28 रुपए और डीजल का 68.32 रुपए प्रति लीटर रहा।
 

कोलकाता में डीजल का दाम 67.03 रुपए और चेन्नई में 68.93 रुपए कर लेना। नोएडा में दोनों ईंधन क्रमश: 70.37 और 64.70 रुपए और गुरुग्राम में 69.32 और 64.37 रुपए प्रति लीटर रहे। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 12 जनवरी और डीजल का 20 अप्रैल के बाद का न्यूनतम है। 

Anil dev

Advertising