चार दिन बाद सस्ता हुआ पैट्रोल-डीजल, जानें आज के नए रेट
Saturday, Jul 28, 2018 - 09:32 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः पैट्रोल और डीजल की कीमतों पर आम जनता को आज चार दिनों बाद राहत मिली है। तेल कंपनियों ने पैट्रोल की कीमतों में 7 पैसे की और डीजल के दामों में 10 पैसे की कटौती की है। दिल्ली में अब पैट्रोल की कीमत 76.16 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 67.62 रुपए प्रति लीटर है।
पैट्रोल का दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में पैट्रोल की कीमत 76.16 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 83.61 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में लिए 79.05 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में यह 79.11 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
शहर | पैट्रोल की कीमतें (रुपए में) |
दिल्ली | 76.16 |
मुंबई | 83.61 |
कोलकाता | 79.05 |
चेन्नई | 79.11 |
डीजल के दाम
वहीं, डीजल की बात करें, तो दिल्ली में यह 67.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 71.79 रुपए, कोलकाता में 70.37 रुपए और चेन्नई में 71.41 रुपए प्रति लीटर डीजल मिल रहा है।
शहर | डीजल की कीमतें (रुपए में) |
दिल्ली | 67.62 |
मुंबई | 71.79 |
कोलकाता | 70.37 |
चेन्नई | 71.41 |
पंजाब में पैट्रोल की कीमतें
वहीं पंजाब की बात करें तो यहां जालंधर में आज पैट्रोल 81.33 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करे तो अमृतसर में पैट्रोल 81.88 रुपए, लुधियाना में 81.74 रुपए और पटियाला में 81.69 रुपए के दाम पर बिक रहा है।
शहर | पैट्रोल की कीमतें (रुपए में) |
जालंधर | 81.33 |
अमृतसर | 81.88 |
लुधियाना | 81.74 |
पटियाला | 81.69 |