लगातार तीसरे दिन स्थिर रहे पेट्रोल के दाम, डीजल की कीमत में 10 पैसे की कटौती
Friday, Mar 08, 2019 - 10:09 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः आज देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने शुक्रवार 8 मार्च 2019 को पेट्रोल के दाम स्थिर रहे वहीं डीजल की कीमतों में 10 पैसे की कटौती। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.94 रुपए प्रति लीटर के करीब और डीजल 67.54 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
पेट्रोल की कीमत
शहर | पेट्रोल के दाम | डीजल के दाम |
दिल्ली | 72.24 रुपए | 67.54 रुपए |
मुंबई | 77.87 रुपए | 70.76 रुपए |
कोलकाता | 74.33 रुपए | 69.33 रुपए |
चेन्नई | 75.02 रुपए | 71.38 रुपए |
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 72.24 रुपए प्रति लीटर हो गया वहीं कोलकाता में पेट्रोल 74.33 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 77.87 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 74.02 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
डीजल की कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता ,मुंबई और चेन्नई में डीजल के क्रमश: 67.54, 69.33 , 70.76 और 71.38 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब के जालंधर की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम 72.14 हो गए। वहीं लुधियाना में पेट्रोल 72.61 रुपए, अमृतसर 72.72 रुपए, पटियाला में 72.52 रुपए और चंडीगढ़ में 68.31 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल का बात करें तो लुधियाना में 66.42 रुपए, अमृतसर 66.95 रुपए, पटियाला में 66.76 रुपए और चंडीगढ़ 64.33 रूपए बिक रहा है।
जालंधर | 72.14 रुपए | 66.42 रुपए |
लुधियाना | 72.61 रुपए | 66.85 रुपए |
अमृतसर | 72.72 रुपए | 66.95 रुपए |
पटियाला | 72.52 रुपए | 66.76 रुपए |
चंडीगढ़ | 68.31 रुपए | 64.33 रुपए |