पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही कटौती पर लगा ब्रेक, आज स्थिर रही कीमतें

Wednesday, Feb 06, 2019 - 09:41 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः काफी दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार कटौती का सिलसिला जारी है।  मंगलवार एक बार फ‍िर से पेट्रोल के दाम में कटौती दर्ज की गई थी लेकिन आज यानि 6 फरवरी 2019 को पेट्रोल-डीजल को दाम में स्थिर रहे। आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.44 और डीजल 65.51 प्रति लीटर बिक रहा है। 

पेट्रोल के दाम
बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 70.44 रुपये प्रति लीटर  वहीं कोलकता में 72.55 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 76.08 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल के दाम  73.11 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

शहर  पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 70.44 65.51
मुंबई 76.08 68.59
चेन्नई 73.11 69.20
कोलकाता 72.55 67.29

डीजल की कीमतें
राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम  क्रमशः 65.51 और 67.29 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। हालांक‍ि वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल इसके दाम घटकर क्रमशः 68.59 और 69.20 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।



 

Isha

Advertising