पेट्रोल एक बार फिर 72 रुपए के पार, जानें आपके शहर में कितने बढ़े दाम

Sunday, Feb 23, 2020 - 11:48 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। यह लगातार दूसरा दिन है जब पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। 23 फरवरी को पेट्रोल की कीमतें 7 पैसे प्रति लीटर बढ़ी हैं। वहीं, डीजल का दाम 5 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है। इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 72.01 रुपए हो गया है जबकि एक लीटर डीजल के लिए 64.70 रुपए चुकाने होंगे। बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। तेल कंपनियों सुबह 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल के नए रेट्स जारी करती हैं।

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 72.01 64.70
मुम्बई 77.67 67.80
कोलकाता 74.65 67.02
चेन्नई 74.81 68.32

 

करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव
अपने शहर के पेट्रोल-डीज़ल के दाम अगर आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल का रेट चेक करना चाहते हैं तो 92249 92249 नंबर पर sms भेजकर भी पेट्रोल-डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा। अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिए पेट्रोल-डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा।

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के रेट

जालंधर 71.99 63.71
लुधियाना 72.46 64.14
अमृतसर 72.52 64.20
बठिंडा 71.89 63.61
चंडीगढ़ 68.08 61.58
हिमाचल प्रदेश 72.81 64.53
हरियाणा 72.20 64.21

1 अप्रैल से भारत में बिकेगा सबसे साफ पेट्रोल और डीजल
1 अप्रैल 2020 से भारत में भी दुनिया का सबसे साफ पेट्रोल और डीजल बिकने लगेगा। सरकारी तेल कंपनियां देश भर में यूरो-6 ग्रेड डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति करेंगी। भारत ने सिर्फ तीन साल में ही सबसे साफ पेट्रोल के इस्तेमाल को लेकर बड़ा मुकाम हासिल किया है।

jyoti choudhary

Advertising